Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कांग्रेस को एक और झटका, जगदेव सिंह अपने समर्थकों के साथ उमेश टीम में शामिल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता जगदेव सिंह अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार टीम में शामिल हो गए इस दौरान उमेश टीम में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नही रहा वीरेंद्र रावत की इस बार जमानत भी जब्त होगी। उन्होंने आरोप लगाया की प्रदेश में कांग्रेस चंद लोगों तक सीमित रह गयी है। परिवार वाद के चलते निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है।

गौरतलब है की खानपुर विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय पर आज कांग्रेस नेता जगदेव सिंह सेखों और पंकज सिंघल (आरा मशीन वाले) तथा पुर्व नगर अध्यक्ष मिथिलेश शर्मा का परिवार उमेश टीम में शामिल हुए हैं वहीं श्रीमति ब्रजेश ने भी समर्थकों सहित उमेश कुमार को हरिद्धार लोकसभा से सांसद बनाने का निर्णय लेते हुए उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है। वहीं आज कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जगदेव सिंह सेखों ने कहा कि हरीश रावत परिवार वाद में इतने डूब चुके है कि उन्हें परिवार के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता, उन्होंने पार्टी को अपने घर मे कैद कर दिया है।

यही कारण है कि उनके निजी समर्थक भी उनसे छिटककर अन्य दलों में जाने को विवश हो रहे है। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी पत्नी को हरिद्वार लोकसभा से जबरन टिकट दिलवाया, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया, उसके बाद उन्होंने बेटी मोह के चलते प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता गंवाई, आज पुत्र मोह के चलते उन्होंने हरिद्वार जनपद में कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह डुबो दिया है।

वहीं उन्होंने कहा कि आज तक पार्टी के हर-छोटे -बड़े कार्यक्रम उनके प्रतिष्ठान पर होते आये है और कांग्रेस का यहां अपना कार्यालय तक नही है, लेकिन उन्होंने पार्टी का प्रत्येक कार्यक्रम अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित किया, लेकिन फिर भी उन्हें सम्मान नही मिला। हरीश रावत ने परिवारवाद की चाह में कांग्रेस के निष्ठावान सिपाहियों को दरकिनार कर दिया है। यही कारण है कि आज पिता-पुत्र दोनों को ही चुनाव में डटना पड़ रहा है।

अन्य कोई व्यक्ति उन्हें समर्थन देने को तैयार नही है। आज समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को समर्थन देते हुए चुनाव में उनके साथ प्रचार करने तथा उन्हें जीत की दहलीज तक पहुंचाने का निर्णय लिया। वहीं लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने सभी का स्वागत किया और कहा कि उनके यहां सभी का सम्मान किया जाएगा और हरिद्वार बचाओ की मुहिम में वह उनके साथ आये है, यह उनके लिये गर्व की बात है। बाद में सभी का माल्यार्पण कर उमेश कुमार ने उनका स्वागत किया ।

निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने लोकसभा क्षेत्रो की ईदगाहों पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, आपसी सौहार्द का दिया संदेश

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369