Jan Mudde

No.1 news portal of India

रहमानिया अरबी मदरसे के मुफ्ती सलीम ने बताया ईद की नमाज़ का समय, देश प्रदेश वासियों को दी ईद की मुबारकबाद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

एक तरफ जहां कल देश और दुनिया में ईद उल फितर का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा वहीं रुड़की ईदगाह भी ईद उल फितर की नमाज के लिए पूरी तरह से तैयार है इस बार भी रुड़की ईदगाह में ईद की नमाज के लिए साफ सफाई अभियान बड़ी तेजी से चलाया गया है ।वहीं ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज का समय सुबह 8.30 तय किया गया है।

ईदगाह वक्फ कमेटी के चेयरमैन हाजी मुस्तकीम ने ईदगाह में तेजी से साफ सफाई अभियान चलवाया है जिसके चलते अब ईदगाह नए लुक में नजर आ रही है। रहमानिया अरबी मदरसे के मुफ्ती सलीम ने सभी देश और प्रदेश के मुस्लिम समाज को ईद उल फितर की मुबारकबाद देते हुए अपील की है की ईद की नमाज के लिए सुबह गुसल के बाद फजर की नमाज अदा करें।उन्होंने कहा की घर से निकलें हो सके तो मीठी चीज खाएं और गुंजाइश हो तो नए कपड़े पहने।

उन्होंने बताया की रुड़की ईदगाह के अलावा शहर की मस्जिद शेख बेंचा में सुबह 7 बजे मस्जिद हव्वा में 7 .15 बजे ,मस्जिद उमर खत्ताब बंधा रोड़ पर 7.15 मदरसा रहमानिया में 7.30पर, ईदगाह रुड़की 8.30 मस्जिद बिलाल अक्शा रिक्शा स्टैंड पर सुबह 9 बजे और मस्जिद गफुरिया में दस बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। मुफ्ती सलीम ने ईद की नमाज में सभी से आह्वान करते हुए कहा की अदब एहतराम के साथ सभी ईद की नमाज अदा करें और देश की खुशहाली और तरक्की की दुआएं करें।उन्होंने कहा की ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्यौहार है इस त्यौहार पर प्यार मोहब्बत का पैगाम दें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369