आरिफ नियाज़ी
रुड़की में कांग्रेस को झटका लगा है कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा एडवोकेट अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान संजय कुमार शर्मा एडवोकेट सैनिक सम्मेलन के दौरान भाजपा में शामिल हुए उन्हें केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान संजय शर्मा एडवोकेट ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उन्होंने अपने जीवन के 37साल कांग्रेस पार्टी में गुजारे लेकिन आज तक कोई सम्मान नहीं मिला कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं मिलता जिसके चलते आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा की कांग्रेस की विचारधारा पूरी तरह से बदल गई है जो राष्ट्र निर्माण में नहीं है जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं भाजपा सरकार राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा दे रही है ।उन्होंने कहा की आज उन्हे भाजपा में आकर गर्व महसूस हो रहा है भाजपा ही इस देश का विकास कर सकती है कोई अन्य पार्टी नहीं
।एडवोकेट संजय शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उन्होंने 37 साल कांग्रेस में गुजारे लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने कभी भी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी आलम यह रहा की आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपानमे शामिल हो गए अब कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जहां कुछ भी नहीं बचा है उन्होंने रुड़की की जनता से अपील करते हुए कहा की वह भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाएं।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।