Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में हरीश रावत का फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत, कांग्रेस लिखेगी नई इबारत-हरीश रावत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती आज झबरेड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भीड़ को देखकर काफी गदगद नजर आए। इस दौरान हरीश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जुमलो की पार्टी है जिसने आज तक कोई विकास नहीं किया बल्कि झूठ की बुनियाद पर भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया।उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी प्रदेश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी कायम है इतना ही नहीं महंगाई और भ्रष्टाचार में इन सरकारों ने सभी सीमाएं पार कर दी है नौकरशाही पर कोई लगाम नहीं है आम जनता बेहद परेशान है कारोबार खत्म हो चुके हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक इस मामले को लेकर कतई भी गंभीर नहीं है जिसके चलते अब देश की जनता परिवर्तन चाहती है।

हरीश रावत यही नहीं रुके उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि हरिद्वार लोकसभा से दस साल तक भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक रहे लेकिन हरिद्वार का जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पाया सिवाए कोरी घोषणाओं के हरिद्वार की जनता को कुछ हासिल नहीं हुआ जिसका खामियाजा हरिद्वार की जनता को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने कहा की आज हरिद्वार के लोग भाजपा सरकार में अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं इस बार जनता हरिद्वार लोकसभा सीट पर वीरेंद्र रावत को जीताने का काम करेगी उन्होंने झबरेड़ा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हरीश रावत आपका सेवक है

एक बार वीरेंद्र सिंह रावत को अगर उन्होंने सांसद बना दिया तो हरिद्वार जिले की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा ।कार्यक्रम का संचालन पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने किया इस मौके पर कांग्रेस के कई विधायक और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे ।इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आज तक झूठ की बुनियाद पर मोदी सरकार चलती रही और मुख्यमंत्री से लेकर सभी नेताओं को सीबीआई और ईडी का की धमकी देकर विपक्षी नेताओं का शोषण करती रही आज भी मुख्यमंत्री जेल में है मुख्यमंत्री तक को भी भाजपा सरकार जेल में डाल रही है

भाजपा विपक्ष को पूरी तरह से कुचलना चाहती है जिसमें कभी कामयाब नहीं होगी ।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह एक बार कांग्रेस को लोकसभा में जिताने का काम करें ताकि यहां की तस्वीर बदल सके। इस मौके पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती,भगवानपुर विधायक ममता राकेश, ज्वलापुर विधायक रवि बहादुर, मंगलौर के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव कुर्बान अली, पूर्व राज्य मंत्री राव फरमूद अली, पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा,परवेज अली,कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मरगूब कुरैशी ,राव बिलाल एडवोकेट मेला राम प्रजापति, बिट्टू शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ,मोहम्मद ताज,राव अफजल उर्फ रफले खा,

कांग्रेस नेत्री पूनम भगत,पूर्व जिला अध्यक्ष राव आफाक, कृष्ण गोपाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र पवार ,हरिद्वार जिले के ईंट भट्टा यूनियन के अध्यक्ष कामरेड मदन सिंह खालसा, अध्यक्ष गौरव चौधरी, कांग्रेस नेता प्रणव प्रताप सिंह ,चौधरी इश्क लाल, सत्येंद्र शर्मा आमखेड़ी ग्राम प्रधान ,जसवीर सिंह, राव रिजवान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369