आरिफ नियाज़ी
रुड़की के गणेशपुर स्थित सावित्री सक्सेना प्रेम नारायण संस्कृति शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर होनहार एव प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संस्था के मंत्री अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम के बेहतर परिणाम सामने आते हैं आज के बच्चे कल का भविष्य हैं जो राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देंगे।
उन्होंने कहा की शिक्षा ऐसी चीज है जिसे कोई छीन नहीं सकता इसलिए मेहनत करके अच्छी शिक्षा हासिल करो ताकि भविष्य में इस देश के लिए कुछ कर सको उन्होंने संस्था में आए सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा की भले ही आप गरीब और निर्धन हैं लेकिन अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं ताकि वह एक मकाम हासिल कर सकें।इस मौके संस्था के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने ने कहा कि परीक्षा में पास होने एक अच्छी बात है लेकिन यह केवल एक शुरुआत है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ना है
उन्होंने कहा कि जीवन एक आदित्य और रोमांचक यात्रा है और आपको हर कदम पर अपनी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़ना होगा। संस्था के व्यवस्थापक चौधरी अजीत सिंह ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षक का बड़ा योगदान होता है और वह हमेशा उनके सपनों के पीछे खड़ा होता है विद्यालय के व्यवस्थापक अनिल माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा और ज्ञान का सफर कभी समाप्त नहीं होता हर दिन आपको नई चुनौतियों का सामना करना होता है
उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने सपनों को आगे बढ़ाते हुए मेहनत करते रहें और निरंतर प्रयास करते रहें इस अवसर पर परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्या तेजपाल सिंह और आर एस एस के पूर्व विभाग संचालक के साथ साथ सभी स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।इस मौके पर जूनियर हाई स्कूल में अदिति कौशिक प्रथम,अनन्या द्वितीय,तथा शिवम राणा तृतीय स्थान पर रहे
जबकि कक्षा सात मान्या वर्मा प्रथम,कनिष्का गोस्वामी सेकंड,और आदित्य रावत तृतीय स्थान पर रहे।इतना ही नहीं कक्षा 6में अनुराग प्रथम,प्रथम द्वितीय,शीतल यादव तृतीय,कक्षा 5 अ में अंजली प्रथम,अनूप द्वितीय तथा विराट तृतीय स्थान पर रहे जिन्हे स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।