आरिफ नियाज़ी
रुड़की के शिवाजी कालोनी स्थित पुंडीर फार्म में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का पूर्व सैनिकों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं।ईद दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की राष्ट्र की उन्नति और तरक्की के लिए नरेंद्र मोदी बेहद जरूरी हैं नरेंद्र मोदी ने इस देश को शिखर तक पहुंचाया है आज देश ही नहीं विदेशों में भी भारत और नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की प्रधानमंत्री ने राष्ट्र हित में कड़े निर्णय लिए कश्मीर में धारा 370 हटाने का काम किया।अयोध्या में ऐतिहासिक कार्य किया भाजपा ने जो कहा उसे किया लेकिन लंबे समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने इस देश को बर्बाद कर दिया तमाम घोटाले कांग्रेस के कार्यकाल में हुए जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ा लेकिन 2014 से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए आज देश शिखर पर पहुंचा है यह नरेंद्र मोदी की ही देन है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी पूर्व सैनिकों से भाजपा को वोट देने की अपील की।इस मौके पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हैं जिसे देश की जनता कभी भुला नहीं भुला पाएगी।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन ब्रिगेड विजय पंवार ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, चंदन सिंह,प्रमोद पुंडीर,दयाराम भाटी,मातवर सिंह रावत, रणजीत सिंह,रणदीप सिंह,विजय सिंह पंवार,राजेंद्र राणा,जीवनंद वूडाकोटी,मायाराम भट्ट,रमेश नेगी,कुंवर सिंह डंगवाल,पार्षद विवेक चौधरी,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,धर्मवीर शर्मा,प्रवीण सिंधु,अरविंद गौतम, अशोक राणा,रश्मि चौधरी,रवि राणा, जिलाध्यक्ष अफजाल अली, पार्षद डॉ नवनीत सिंह रविंद्र राणा,विकास पाल,सुबोध शर्मा, बलवंत पंवार,मनोज नायक,अतुल राणा,बबलू राणा,जसवीर यादव,समेत सैंकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।