दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज़ रुड़की में आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है भाजपा सरकार विपक्ष को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहती है यही कारण है की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रधानमंत्री के इशारे पर विपक्ष को टारगेट बना रही है
प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा सरकार उन्हें टारगेट कर रही है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जान तो दे सकते हैं लेकिन किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करेंगे प्रेम सिंह यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक बेहद ईमानदार और साफ छवि वाले नेता है जिन्हें देश की जनता बेहद पसंद करती है लेकिन मोदी सरकार को अरविंद केजरीवाल की नीतियां जरा भी बर्दाश्त नहीं हो रही है जिसके चलते आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को मोदी सरकार ने पहले ही जेल में डालने का काम किया है उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका है लोकसभा चुनाव में जनता इसका भाजपा को करारा जवाब देगी।
उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में भाजपा बौखलाई हुई है और उनके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा,वीरेंद्र तोमर, अंकित,सुनील कुमार, विजय शर्मा, नसीम, विशाल चौधरी, दीपक लाखवान,राव तनवीर,अनिल कश्यप, डॉ नरेंद्र चौधरी,संजय तिवारी,अमजद उस्मानी, दानिश अली, सुशील कुमार,सचिन, अमित, अंकित आदि लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।