आरिफ नियाज़ी
रुड़की में विभागीय वसूली का टारगेट पूरा करने में ऊर्जा निगम की टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है आलम यह है की आए दिन विभागीय कर्मचारियों पर कई गांव में जानलेवा हमले तक भी हो चुके हैं लेकिन अब ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अपने विभागीय कार्यालय पर ही बिल वसूली के लिए कैंप लगाए हैं।मंगलौर स्थित बिजली घर पर सुबह सवेरे से ही लोग बिजली का बिल जमा करते नजर आए।
इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार पांडेय ने कहा की उनके सामने बिजली बिलों की कुछ त्रुटियां सामने आई हैं जिसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कहा की ऊर्जा निगम का इस समय सबसे अधिक ध्यान बिल वसूली पर जल्द ही टारगेट पूरा कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा की कुछ किसानों ने बिलों को लेकर आपत्ति जताई थी जिसका समाधान कर दिया गया है।इस दौरान एस डी ओ अक्षय कपिल ने बताया की इस समय बिल वसूली का अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा है बिलों में जो खामियां हैं उनको भी गंभीरता से लिया जा रहा है।आज रुड़की ऊर्जा निगम की टीम ने भी मंगलौर में बिल वसूली के लिए कैंप किया है। बिल वसूली लगातार जारी रहेगी।इस मौके पर ओम कुमार,विवेक मित्तल,
ए ई रेवेन्यू अनुभव सैनी,संजीव चौहान ,आफताब आलम, एस डी ओ अक्षय कपिल, जे ई सौरभ सिंह भाटी और गौरव पुंडीर आदि मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।