Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर पहुंचे मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मंगलौर गुड मंडी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों की योजनाओं के आज लोकार्पण किया।इस दौरान उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर तबके तक योजनाओं का लाभ दिया है प्रधानमंत्री ने कश्मीर में धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया है इस कार्य को नरेंद्र मोदी ने हटाने का काम किया।इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाई।

उन्होंने कहा की आज रामलला के मंदिर का काम भी भाजपा सरकार में संभव हो पाया है।पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज पूरे देश का विकास हो रहा है जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है।गरीब कल्याण की योजनाएं भाजपा सरकार में मुमकिन हो पाई है पहले लोग त्योहार के मौके पर घर से बाहर निकलते हुए डरते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।सभी लाभार्थियों को उचित योजनाओं का लाभ मिल रहा है।आज पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन चुके हैं।आज भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

सभी लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की उत्तराखंड की पांचों सीट को भाजपा की झोली में डालना हैअब घर घर जाकर सभी कार्यकर्ता मोदी जी की योजनाओं को बताएं।पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की हिंसा का जिक्र करते हुए कहा की कानून ने सख्ती से काम किया है मंत्री मंडल की बैठक में भी निर्णय लिया है जो भी ऐसा करेगा उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी।ताकि वह आगे से इस तरह का काम ना कर सके।

उन्होंने कहा की मंगलौर में गंगनहर का सौंद्रीय करण, भगवानपुर में तहसील भवन,जल्द ही रोडवेज बस अड्डे का संचालन किया जाएगा।मंगलौर के किसानों को रुकी हुई जल्द किसान सम्मान निधि मिलेगी।उन्होंने कहा मंगलौर गंगनहर घाट पर महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापित होगी और घाटों का सौंद्रीयकरण किया जाएगा।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोख्याल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार,लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह चौहान, लोकसभा सह प्रभारी आदित्य चौहान रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, संवाद केंद्र संयोजक मयंक गुप्ता ,ओबीसी मोर्चा

प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, विधान सभा संयोजक मास्टर सत्यपाल, दिनेश पवार ,राजपाल सिंह, मुनेश सैनी, कुंवरानी देवयानी सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास मित्तल, राजीव राणा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनीश गोड, ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी करुणा करनवाल ,राव काले खा ,मनीष चौधरी,हर्ष दौलत ,प्रमोद चौधरी, प्रदीप चौधरी रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू और अरविंद गौतम ने किया कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, मधुप त्यागी चतरसेन, प्रदीप पाल, सूर्य वीर मलिक,सावित्री मंगला,जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की, प्रमोद चौधरी,नितिन गोयल मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुशील रावत, विकास प्रजापति, मनोज कुमार, इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी मोर्चो के अध्यक्ष व पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष एवं बूथों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369