आरिफ नियाज़ी
मुरादाबाद में आज न्यूज नेशन नेटवर्क का दो बजे से कौनकलेव शुरू होने जा रहा है जिसमें मुरादाबाद मंडल की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। लखनऊ संवाददाता सैयद उवैस अली और असाइनमेंट हेड मनोज भंडारी भी मुरादाबाद पहुंच चुके हैं जो लगातार इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।
इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल रहेंगे।कार्यक्रम में देश और प्रदेश से जुड़ी समस्याओं पर गहनता से विचार विमर्श होगा।इस मौके पर जहां
मुरादाबाद सांसद एस टी हसन,रामपुर विधायक आकाश सक्सेना,मंडल आयुक्त , आंजनेय कुमार सिंह,डीआईजी , मुनिराज जी डीएम , मानवेन्द्र सिंह एसएसपी , हेमराम मीणा
डीएम , संभल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे वहीं मुरादाबाद के सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। गौरतलब है की न्यूज नेशन के लखनऊ संवाददाता सैयद उवैश अली ने रुड़की न्यूज नेशन के कोन क्लेव के बाद एक बार फिर मुरादाबाद में इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित किया है जो एक सराहनीय कदम है।सैयद उवैस अली के इस कार्य की उनके संस्थान ने भी काफी सराहना की है।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।