आरिफ नियाज़ी
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की जीत के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती जिसके चलते एक मार्च से शुरू हो रहे लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं आज रविवार को भाजपा पश्चिमी मंडल द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के जिला संयोजक अमन त्यागी ने कहा की जब से देश में मोदी सरकार आई है तब से देश ने नए आयाम स्थापित किए हैं
आज भारत का डंका विदेशों में भी बज रहा है।उन्होंने कहा की आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक लाभार्थी को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में बेहद कम समय है हमारे पास समय कम है लेकिन समाज के अंतिम व्यक्ति तक जब तक विकास ना पहुंच जाए तब तक भाजपा संगठन और सरकार विश्राम नहीं करेंगे। लाभार्थी से संपर्क कर उसका पूरा आंकड़ा व्यवस्थित करना हम सबके लिए और केंद्र सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि भाजपा को केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर लाभार्थी को हर योजना का बिना भेदभाव किए लाभ दिलाया है।
भाजपा की हर लाभकारी कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरी है और कहां की भाजपा का धेय्य हर किसी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से प्रत्येक बूथ पर जाकर और लोगों को केंद्र में प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताने की बात कही है। बीते 10 सालों में जनता का चवंमुखी विकास हुआ है। राम मंदिर, धारा 370 या समान नागरिकता संहिता इनका लाभ जनता को ही मिलना है। 2024 का चुनाव हम सबके लिए महत्वपूर्ण होगा।
इस बार 400 पार का लक्ष्य पाने के लिए 55% वोट हासिल करने होंगे। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक, कुलदीप तोमर, भरत कपूर, अमित प्रजापति, सतीश शर्मा, धर्मवीर पिकी, अवनीश त्यागी, अनुराग त्यागी, मंजू रावत, तृप्ति कंसल, अनुज त्यागी, सुशील पुंडीर, नीरज सिंह, सुशील रावत, योगेश गर्ग, शोभित गुप्ता, मनीश, प्रकाश, विवेक चौधरी, पकज नंदा, हेमा बिष्ट, शरद चौहान, सुमित भारद्वाज मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।