आरिफ नियाज़ी
मंगलौर उपचुनाव की भले ही अभी कोई घोषणा ना हुई हो लेकिन कांग्रेस और बसपा को छोड़ सबसे अधिक दावेदार इस समय भाजपा में दिखाई दे रहे हैं आए दिन दावेदारों की संख्या में इजाफा हो रहा है अब मंगलौर के उपचुनाव में झबरेड़ा से पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल का नाम भी तेजी से सामने आया है वहीं जिस तरह से देशराज कर्णवाल ने मंगलौर में अपनी चहल कदमी तेज कर दी है उससे भाजपा के अन्य दावेदारों में भी खलबली मची है।
राजनैतिक सूत्रों के मुताबिक अभी देशराज कर्णवाल लोगों का दिल टटोलने में लगे हैं और वह गांव गांव में लोगों से संपर्क कर रहे हैं सब कुछ ठीक ठाक रहा था देशराज कर्णवाल का मानना है की वह भाजपा के लिए मजबूत प्रत्याशी साबित हो सकते हैं। एक तरफ जहां उनके पास पार्टी का अपना वोट बैंक रहेगा वहीं देशराज कर्णवाल दलित और मुस्लिम वोट में भी ठीक ठाक सेंधमारी कर लेंगे।
अगर भाजपा हाईकमान ने देशराज कर्णवाल को मंगलौर उपचुनाव में मौका दिया तो जहां देशराज कर्णवाल कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएंगे तो उससे कहीं अधिक बसपा के वोट बैंक को भी प्रभावित करेंगे। हालांकि इस बाबत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्ण वाल का कहना है की मंगलौर में आज तक कोई विकास नहीं हो सका है जिसका खामियाजा यहां की जनता को आज तक भुगतना पड़ रहा है अगर मंगलौर में भाजपा विधायक होता तो यहां की तस्वीर दूसरी होती।
उन्होंने यह भी दावा किया की इस बार पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी विधायक वही बनेगा। उन्होंने कहा की उन्हे झबरेड़ा की जनता ने विधानसभा में भेजा था उन्होंने झबरेड़ा के गांव गांव की तस्वीर बदली है सभी गांव में पेयजल से लेकर पक्की सड़कों का निर्माण कराया है आज भी उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को झबरेड़ा की जनता याद करती है।
मंगलौर में भी इस बार इतिहास बनेगा और भाजपा भारी वोटों से उपचुनाव जीतेगी।गौरतलब है की देशराज कर्णवाल झबरेडा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं जहां उन्होंने बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए इस बार वह मंगलौर विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं अब देखना यह हैं की पार्टी उन्हें उपचुनाव में मौका देती है या नहीं बहराहल अब देखना यह है की देशराज कर्णवाल को अगर भाजपा ने उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस और बसपा पर वह कितने भारी पड़ सकते हैं।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।