आरिफ नियाज़ी
मंगलौर में बसपा को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है बसपा नेता मरगूब कुरैशी के बाद बसपा नेता शाह वकार चिश्ती भी एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस दौरान पूर्व विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने शाहवकार चिश्ती का माला पहनाकर उनका कांग्रेस में आने पर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति भी मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि मंगलौर में कांग्रेस की आंधी चल रही है इस बार के उपचुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से आम जनता बेहद परेशान आ चुकी है किसान से लेकर आम आदमी तक बेहद परेशान है कारोबार खत्म हो चुके हैं इकबालपुर चीनी मील पर करोड़ों का भुगतान बकाया है लेकिन मील प्रबंधन से लेकर सरकार को इसकी ज़रा भी चिंता नहीं ।
इस बार उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।उन्होंने कहा की मंगलौर विधानसभा के हिंदू मुस्लिम मिलकर कांग्रेस को जिताने का काम करेंगे।उन्होंने कहा की शाहकार चिश्ती उनके परिवार के हैं परिवार में कभी मन मुटाव हो जाता है जिसे दूर कर दिया गया है।
इस दौरान कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तेजी के साथ मजबूत हो रही है राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा के लोग घ्बराकर अब उन पर हमले कराने पर आ चुके हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि मंगलोर विधानसभा की जनता आज कांग्रेस पार्टी और काजी निजामुद्दीन के साथ है यही कारण है कि आज मंगलौर में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखकर दूसरी पार्टियों के लोग भी तेजी के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं
इस दौरान शाह वकार चिश्ती ने कहा कि इस बार के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी और काजी निजामुद्दीन विधायक बनकर क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उनकी जो काज़ी निजामुद्दीन से दूरियां हो गई थी अब उन्हें मिलकर दूर कर दिया गया है उनके बीच किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है वह कांग्रेस पार्टी को जीतने का काम करेंगे कांग्रेस पार्टी ही भाजपा को शिकस्त दे सकती है। इस मौके पर कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।