Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद ने टाइल्स शोरूम का किया शुभारंभ, कम रेट पर अच्छी क्वालिटी की उपलब्ध रहेगी टाइल्स

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मंगलौर में एम एस ट्रेडिंग कंपनी का टाइल्स फॉर ऑल शोरूम का आज कलियर से कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद ने रिबन काटकर शुभारंभ किया इस दौरान यूपी के पूर्व गृह मंत्री सईदउजमा और उनके बेटे सलमान सईद भी मौजूद रहे।इस दौरान विधायक फुरकान अहमद ने कहा की मंगलौर कस्बा लगातार विकास की ओर अग्रसर है।

टाइल्स का शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हाजी फुरकान अहमद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कस्बे में टाइल्स का शोरूम होना बेहद महत्वपूर्ण था मंगलौर से लगने वाले दर्जनों गांव के लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की जिन लोगों को हरिद्वार रुड़की और सहारनपुर टाइल्स खरीदने के लिए जाना पड़ता था आज उनके लिए इस शोरूम का खुलना बेहद लाभदायक है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की मंगलौर में उपचुनाव होना है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।वहीं यूपी के पूर्व गृह मंत्री सईदु जमा ने कहा की मंगलौर कस्बा जनसंख्या के एतबार से भी काफी तरक्की कर चुका है सीमा पर होने के चलते मुजफ्फरनगर और मंगलौर में कोई बड़ा फासला नहीं है यूपी बड़ा भाई है तो उत्तराखंड छोटा भाई है इसलिए आज टाइल्स के शोरूम के शुभारंभ पर अपने लोगों से भी मिलना रहा है।उन्होंने कहा की टाइल्स अब हर घर की जरूरत है इसलिए मुनासिब रेट पर शोरूम पर टाइल्स उपलब्ध रहेगी।इस मौके पर एम एस ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर मुजफ्फर अली ने बताया की इस शोरूम में बेहद मुनासिब रेट टाइल्स के रखे गए हैं गुणवत्ता की अगर बात की जाए तो बेहतर गुणवत्ता वाली टाइल्स कम मूल्य पर उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा की हर तरह की टाइल्स उनके शोरूम में रखी गई है

यहां तक की जिन लोगों को कस्बे से दूर टाइल्स के लिए दौड़ लगानी पड़ती थी अब उन्हें कहीं और नहीं बल्कि इसी शोरूम पर बेहतर से बेहतर टाइल्स मिलेगी उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की एक बार जनता सेवा का अवसर अवश्य दें।मुजफ्फर अली ने कहा की कई बार सस्ती टाइल्स को लेकर उपभोक्ता बुरी तरह फंस जाता है उसे जानकारी के अभाव में भारी नुकसान झेलना पड़ता है लेकिन उनके शोरूम पर ग्राहकों को निराश नहीं होना पड़ेगा।इस मौके पर मुजफ्फर अली ने सभी मेहमानों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।इस मौके परअकरम प्रधान

आरिफ साबरी,मंगलौर नगर पालिका के

पूर्व चेयरमैन इस्लाम चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ शमशाद,निवर्तमान चेयरमैन दिलशाद अहमद,यूनुस अंसारी

परवेज अंसारी डॉ शराफत अंसारी,प्रमुख समाजसेवी मुस्तजाब अली,इसरार पीरपुरा,कांग्रेस नेता यासिर अराफत,कांग्रेस नेता परवेज,बसपा नेता मोइनुद्दीन अंसारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369