आरिफ नियाज़ी
रुड़की भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक डॉ अनिल शर्मा के निवास स्थान पर एक बैठक के दौरान भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत होने पर सौरव भूषण शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी है उसके लिए वह भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के बेहद आभारी हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजय दिलाएंगे।
उन्होंने कहा की उत्तराखंड के सभी व्यापारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जो लाभकारी नीतियां लागू की गई है उन नीतियों से व्यापारियों को सीधा लाभ प्राप्त हो सके उसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा साथ ही उन योजनाओं का लाभ व्यापारियों को मिल सके उसके लिए उन योजनाओं की सभी जानकारियां व्यापारियों को दी जाएगी।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज संरक्षक डॉक्टर अनिल शर्मा ने कहा कि सौरभ भूषण शर्मा हमेशा पार्टी हित में कार्य करते हैं उसी का परिणाम है कि आज उन्हें प्रदेश का दायित्व दिया गया है।
इस अवसर पर भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महामंत्री अरुण शर्मा ने कहा कि सौरभ भूषण शर्मा को पार्टी ने जो प्रदेश में दायित्व दिया है उसे समाज का मान बड़ा है।
इस अवसर पर अमरीश शर्मा कोषाध्यक्ष ब्राह्मण समाज, डॉक्टर सम्राट सुधा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, बिट्टू शर्मा उपाध्यक्ष भारतीय ब्राह्मण समाज, शगुन शर्मा, युवा के अध्यक्ष विनय शर्मा आदि सम्मानित उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।