Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तम चीनी मील ने गन्ना किसानों का 16.68 करोड़ का किया भुगतान,हर सप्ताह होगा किसानों को भुगतान -अनिल सिंह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की का लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम चीनी मिल लगातार गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर बेहद गंभीर है गन्ने की आपुर्ति कम होने के बावजूद भी उत्तम चीनी मिल ने गन्ना किसानों का एक दिसंबर से सात दिसंबर तक का भुगतान 16.28 करोड़ समिति के खाते में भेज दिया है जो गन्ना किसानों के खाते में शीघ्र भेज दिया जाएगा। उत्तम चीनी मील के महाप्रन्धक अनिल सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों के भुगतान और उनकी सस्मयाओं को लेकर चीनी मिल बेहद गंभीर है भुगतान को लेकर किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा कि गन्ना किसान अपना गन्ना कोल्हू पर ना देकर चीनी मीलों को दें।अब उत्तम चीनी मिल किसानों को साप्ताहिक भुगतान कर रही है उन्होंने गन्ना किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि किसान अपना सम्पूर्ण गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति कर अपना बेसिक कोटा बना लें ताकि आने वाले समय मे गन्ना आपूर्ति करने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो सके।उन्होंने कहा कि किसान चीनी मिल का परिवार है किसानों के साथ मिल है मील किसानों को कोई परेशानी नहीं होने देगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369