नेशनल चैनल न्यूज़ इंडिया से इस्तीफ़ा देने के बाद देश के तेज़ तर्रार संपादको में शुमार आशिफ़ एकबाल ने नई पारी का ऐलान कर दिया है, खबरों के मुताबिक़ न्यूज़ इंडिया से चैनल हेड के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद आशिफ़ एकबाल ने नेशनल न्यूज़ चैनल *जन-तंत्र टीवी* ज्वाइन कर लिया है,
खबर है कि आशिफ़ एकबाल ने नेशनल न्यूज़ चैनल जनतंत्र टीवी में *एडिटर* के पद पर ज्वाइन किया है,
मीडिया जगत में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि आशिफ़ एकबाल के इस्तीफ़े से न्यूज़ इंडिया को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वो अपने साथ साथ अपनी टीम भी ले जा रहे हैं…
जिसमें तेज़ तर्रार रिपोर्टर की टीम जिनमे न्यूज इंडिया के ब्यूरो चीफ रहे गौरव मिश्रा,दिल्ली एनसीआर क्राइम हेड और एंकर अली शरार बीजेपी और संघ के वरिष्ठ संवाददाता दीपक चौबे और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ संवाददाता नामित त्यागी हैं, उम्मीद जताई जा रही है की कई और संवाददाता ,स्टेट ब्यूरो और एंकर, प्रोड्यूसर, कैमरामैन भी जल्द उनके साथ नजर आने वाले हैं…
देश के युवा संपादकों की फ़ेहरिस्त में शुमार कई बेहतरीन टीवी रिपोर्ट को लेकर विभिन्न एवार्ड से सम्मानित रह चुके अपने खास साप्ताहिक शो हॉट सीट और डेली शो 8Pm के जरिए टीवी पर अपनी अलग शैली से पहचान बनाने वाले और मीडिया जगत में टीवी स्क्रीन पर नए नए प्रयोग को लेकर भी संपादक आशिफ एकबाल की अलग पहचान है…
नई और जिम्मेदार पारी को लेकर बहुत बधाई…





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।