Jan Mudde

No.1 news portal of India

वंदे मातरम’ के कथित अपमान पर मंत्री देशराज कर्णवाल पहुंचे झबरेड़ा कोतवाली, सोनिया गांधी के खिलाफ दीं ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान पर दी तहरीर।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को बीच में रुकवाए जाने के कथित मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है, जिसके विरोध में आज उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झबरेड़ा कोतवाली पहुंचे जहाँ उन्होंने में सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी हैं।इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और उनके समर्थकों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस मौक़े पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत की आत्मा, स्वतंत्रता संग्राम की पहचान और देश के वीर शहीदों की शहादत का प्रतीक है, ऐसे में राष्ट्रीय पर्व पर इसका अनादर करना पूरे देश का अपमान है। उन्होंने मांग की कि इस कृत्य के लिए सोनिया गांधी को तुरंत समस्त देशवासियों से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए, वहीं समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि राष्ट्रीय प्रतीकों और संविधान के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी, सभासद इन्द्रेश मोती, सभासद मुकेश कश्यप, भाजपा नेता भुरू गाड़ा, ऋषिपाल और डॉ सुरेश चौधरी, पूर्व सभासद राजेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369