आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर बिजली घर परिसर में आज ऊर्जा निगम की एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने की। इस दौरानऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी सजल हटवाल सहित क्षेत्र के समस्त अवर अभियंता और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक में अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने बिजली घर के राजस्व की गहन समीक्षा की। उन्होंने बकाया विद्युत बिलों की वसूली में तेजी लाने और लाइन लॉस को न्यूनतम स्तर पर लाने के कड़े निर्देश दिए।
इतना ही नहीं समय पर बिल जमा ना करने वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी ऊर्जा निगम के स्टाफ को दिए हैँ ।
दरअसल इस बैठक में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों का समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने पर जोर दिया गया।राजस्व बैठक के उपरांत, भगवानपुर एवं आसपास के समस्त बिजली घरों पर तैनात लाइनमैन, टीजी-2 और तकनीकी स्टाफ के साथ सुरक्षा से संबंधित विशेष सत्र आयोजित किया गया।इस दौरान अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया कि “कर्मचारियों की जान-माल की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है।” उन्होंने लाइन स्टाफ को निम्नलिखित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए जिसमे कार्य स्थल पर दस्ताने, हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और इंसुलेटेड जूतों का प्रयोग हर हाल में अनिवार्य होगा।बिना नियमानुसार शटडाउन लिए और विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद होने की पुष्टि किए बिना किसी भी पोल या लाइन पर कार्य ना किया जाए।सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर जोखिम भरा कार्य करने या करवाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा।
बैठक के अंत में अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने समस्त स्टाफ का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सुरक्षा और सतर्कता के साथ कार्य करते हुए ही हम क्षेत्र में निर्बाध, सुचारू और दुर्घटना-मुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर सकते हैं। इस दौरान ऊर्जा निगम के समस्त एस डी ओ और अवर अभियंता मौजूद रहे।





More Stories
दीक्षारंभ कार्यक्रम में सौरभ भूषण शर्मा ने छात्राओं को दिया शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा का संदेश ‘एक पेड़ माँ के नाम’, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियानों से जुड़ीं छात्राएं।
निष्ठा, लगन, अनुशासन, समर्पण, विनम्रता और दृढ़ता का अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी को मिला इनाम,अपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा किया गया सम्मानित।
धनोरी ऊर्जा निगम के एस डी ओ ने मीटर रीडर्स के साथ की समीक्षा बैठक, NA/NR, अनबिल्ड कनेक्शन और राजस्व वसूली कैंप्स पर विस्तार से की चर्चा।