आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे देशव्यापी और राज्यस्तरीय अभियान के तहत रामनगर डिवीजन ने भी सख्त कदम उठाए हैं। मंगलवार शाम ऊर्जा निगम की विशेष टीम ने सफरपुर और रसूलपुर गांवों में अचानक छापेमारी की, जिससे क्षेत्र के बिजली चोरों में अफरातफरी मच गई।
ऊर्जा निगम के एसडीओ पंकज गौतम के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सैयद मसरूर अली, लाइनमैन प्रवीण कुमार और समीर जैसे ही जांच के लिए सफरपुर पहुंचे तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। टीम की धरपकड़ कार्रवाई को देखकर बिजली चोरी कर रहे लोगों ने आनन-फानन में कटीले तार और केबल उतारने की कोशिश की।
दरअसल सफरपुर और रसूलपुर गांव को मिलाकर कुल 9 लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
अब ऊर्जा निगम आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है जिसमे जुर्माने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।ऊर्जा निगम के एसडीओ
”पंकज गौतम ने बताया की बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान आगे भी बिना किसी ढील के लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र के सभी उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने से बचें और नियमानुसार नया कनेक्शन लेकर ही बिजली का प्रयोग करें।”
जांच दल: एसडीओ पंकज गौतम, जेई सैयद मसरूर अली, लाइनमैन प्रवीण कुमार और समीर आदि मौजूद रहे





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।