Jan Mudde

No.1 news portal of India

देहरादून के शौर्य प्रताप ने सबसे ज्यादा 52.12 मीटर भाला फेंका,मिली बधाईयां, देश का किया नाम रोशन।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
भारत के महान खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त 2021 को जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर सभी भारतीयों का मस्तक विश्व में ऊंचा किया, इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय एथलेटिक्स संघ के निर्देशानुसार इस वर्ष भी इसी दिन 7 अगस्त 2025 को उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा *U – 14,16,18* के लिए राज्य स्तरीय जैवलिन प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया।इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों व विभागों से 23 बालिकाओं व 51 बालकों सहित 74 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री के जे एस कलसी ने बताया कि प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण अंडर 14 कैटेगरी के बच्चों की प्रतियोगिता को देखने में मिला, जिसमें बच्चों ने जैवलिन थ्रो की बारीकियों को सीखा भी, देखा भी और साथ में उनके पेरेंट्स ने भी इस प्रतियोगिता का आनंद लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि – पूर्व भारतीय प्रशिक्षक श्री गुरुफूल सिंह द्वारा Kids जेवलिन को फेंक कर किया गया तथा प्रतियोगिता की समाप्ति के पश्चात विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर श्री लोकेश कुमार के नेतृत्व में निर्णायकों की भूमिका श्री हेमराज सिंह, श्री विजय रावत, श्री अंकित भारती, श्री अवतार सिंह, श्रीमति उर्मिला राणा व श्री खिलाफ सिंह मेहरा ने बखूबी निभाई।
मंच का संचालन श्री विजय रावत ने किया जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों व उनके अभिभावकों को नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री के.जे.एस.कलसी ने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी निर्णायकों व स्पोर्टस कॉलेज के खिलाड़ियों को विशेष रुप से धन्यवाद दिया।
तथा उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम निम्नलिखित है :-
बालिका वर्ग
अंडर 14 –
देहरादून की प्रिया राणा – प्रथम, देहरादून की मानवी – द्वितीय तथा देहरादून की अंबिका – तृतीय।
अंडर 16
देहरादून की राशि – प्रथम, देहरादून की मानसी तोमर – द्वितीय, देहरादून की आभा नेगी – तृतीय।
अंडर 18
देहरादून की किरण – प्रथम, अल्मोड़ा की खुशी पांडे – द्वितीय, देहरादून की काजल – तृतीय।
बालक वर्ग
अंडर 14
स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रत्युष – प्रथम, स्पोर्ट्स कॉलेज के पारस – द्वितीय, हरिद्वार के वंश कुमार- तृतीय।
अंडर 16
स्पोर्ट्स कॉलेज के तरुण आर्य – प्रथम, स्पोर्ट्स कॉलेज के हर्ष नौटियाल – द्वितीय, उधम सिंह नगर के रूद्र – तृतीय।
अंडर 18
देहरादून के शौर्य प्रताप – प्रथम, देहरादून के अभिजीत सिंह – द्वितीय, देहरादून के रुद्र प्रताप सिंह – तरीतत्य

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369