Jan Mudde

No.1 news portal of India

ग्राम खटका रुड़की बाईपास पर झिलमिल गुफा आश्रम पर गुरु महाराज मुकेश गिरी जी महंत कृष्ण गिरी जी महाराज के सहयोग से लगा कावड़ियों की सेवा के लिए भव्य शिविर।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए रुड़की में भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां विभिन्न सामाजिक संगठन भोजन, विश्राम और दवाइयों के शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं, वहीं ग्राम खटका रुड़की बाईपास पर झिलमिल गुफा आश्रम पर गुरु महाराज मुकेश गिरी जी महंत कृष्ण गिरी जी महाराज के आशीर्वाद से शिव भक्तों के लिए आज भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे
उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने कहा की हम सदैव शिवभक्तों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इस बार भी भोलेनाथ के भक्तों की सुविधा और सेवा के लिए यह भव्य शिविर आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा की कांवड़ पटरी पर उमड़े इस अपार जनसैलाब के बीच शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है।इस मौक़े पर ग्राम प्रधान शौकीन, सुनील सैनीजी, मास्टर संजीव सैनी, मनोज पाल,विजेंद्र पाल, सुखपाल,धर्मेंद्र सैनी,आनंद सैनी,पिंटू गिरी आदि ने भंडारे में सेवा कर धर्म लाभ उठाया।सेवा भावना के साथ आगे आए हैं।
​पंचक समाप्त होते ही कांवड़ पटरी पर शिवभक्तों की संख्या में भारी उछाल आया है और लाखों की संख्या में भोले के भक्त जल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांवड़ियों को प्रसाद, फलाहार और आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। “​इस सेवा शिविर में मुख्य रूप से सहायक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369