Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, पुलिस अधिकारियों ने जलपान कराकर बढ़ाया शिव भक्तो का उत्साह।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रुड़की के गणेशपुर कांवड़ मेले के पावन अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली। आज सुबह लगभग 11:00 बजे गणेशपुर पुल रुड़की पर उच्च पुलिस अधिकारियों और विशेष पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
​नहर पटरी से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही भीषण गर्मी और पैदल यात्रा की थकान को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए सूक्ष्म जलपान का वितरण भी किया गया।
​वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
​इस सराहनीय पहल में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय पुलिस बल और विशेष पुलिस अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​ इस अवसर पर हरिद्वार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्र सुयाल,पुलिस अधीक्षक काशीपुर / सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर (सुपर जोन 13)स्वप्न किशोर सिंह पुलिस उपाधीक्षक रुड़की
​सुश्री ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक / जोनल पुलिस अधिकारी (जोन 26) ​सुश्री तनुजा बिष्ट – पुलिस उपाधीक्षक / जोनल पुलिस अधिकारी (जोन 27)​अंकित थपलियाल ​मोहम्मद यूनुस – पुलिस निरीक्षक / सहायक जोनल पुलिस अधिकारी (जोन 26)
​प्रमोद कुमार – वरिष्ठ उप निरीक्षक / सेक्टर पुलिस अधिकारी (सेक्टर 91)
​नरेंद्र राठी – अपर उप निरीक्षक / टैंक चौक (गणेशपुर पुल) प्रभारी
​विशेष पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369