आरिफ नियाज़ी।
भारतीय जनता मजदूर संघ उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पोपिन कुमार मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हरिद्वार जिला कार्यकारिणी ने उनके कैंप आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पोपिन कुमार मौर्य ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उत्तराखंड के प्रत्येक श्रमिक के हितों की रक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, ई-श्रम पंजीकरण, श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाने तथा श्रमिकों के सम्मानजनक जीवन के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।उन्होंने कहा कि “उत्तराखंड के सभी मजदूर भाई-बहनों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर संगठन से जुड़ना चाहिए। श्रमिकों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। भारतीय जनता मजदूर संघ प्रत्येक श्रमिक की आवाज बनकर उनके सम्मान, सुरक्षा एवं विकास के लिए सदैव कार्य करता रहेगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम श्रमिक तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष पोपिन कुमार मौर्य को पुनः शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता मजदूर संघ उत्तराखंड संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा श्रमिक हितों की प्रभावी आवाज बनकर प्रदेशभर में कार्य करेगा।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मेघराज डाबर, प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार (बोंगला), कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, देशराज , कार्यकारी जिला अध्यक्ष शेखर कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती नीलम , महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी सुश्री जानवी , हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती दीपा पाल , ज्वालापुर विधानसभा अध्यक्ष रवि कुमार, डॉ. नीतू बर्मन, सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
जश्न-ए-ख़ैरुल वरा की तैयारियों के बीच नई संस्था “AWN Foundation” के गठन की घोषणा।
चुड़ियाला में सीएम धामी का भव्य स्वागत, कहा- “संत रविदास के विचारों से ही समाज में आई समरसता, भाजपा नेता सुशील पोंगोवाल ने किया ज़ोरदार स्वागत।
संत रविदास जी के दिखाए समानता और सेवा के मार्ग पर अग्रसर है देश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।