Jan Mudde

No.1 news portal of India

सेंट मार्क्स एकेडमी में कुंवर जावेद इक़बाल ने किया भव्य मैंगो पार्टी का आयोजन,मिठास के साथ दिया आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​मंगलौर रोड स्थित ​सेंट मार्क्स एकेडमी परिसर में देर शाम वरिष्ठ समाजसेवी एवं एकेडमी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कुंवर जावेद इक़बाल द्वारा एक शानदार और भव्य ‘मैंगो पार्टी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बढ़-चढ़कर शिरकत की और रसीले आमों के स्वाद का आनंद लिया।​कार्यक्रम के दौरान आयोजक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर जावेद इक़बाल ने बताया कि यह मैंगो पार्टी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके परिवार की पीढ़ियों से चली आ रही एक अनूठी परंपरा है।
​”यह परंपरा मेरे दादाजी और वालिद साहब के ज़माने से चली आ रही है। इस मैंगो पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम का संदेश देना है। इस आयोजन में सभी धर्मों, जातियों और सभी राजनीतिक दलों के लोगों को आमंत्रित किया जाता है ताकि आम की इस मिठास के जरिए समाज में आपसी प्यार, सद्भाव और देशप्रेम की मिठास घोली जा सके।एकेडमी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कुंवर जावेद इक़बाल ने बताया की यह मैंगो पार्टी ​आपस में मिलने-जुलने और सौहार्द कायम करने की एक मिसाल है।
​इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने कुंवर जावेद इक़बाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।​उन्होंने कहा कि यह मैंगो पार्टी आपसी प्यार और मोहब्बत का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज के विभिन्न वर्गों और विचारधाराओं के लोगों को एक साथ बैठने और मिलने-जुलने का बेहतरीन मौका मिलता है, जिससे सामाजिक ताना-बाना मजबूत होता है।​पार्टी के दौरान एकेडमी परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ बैठकर आमों की कई किस्मों का स्वाद चखा और एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया।​कार्यक्रम के अंत में कुंवर जावेद इक़बाल ने पार्टी में पहुंचे सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।इस मौक़े पर कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन, नगर पालिका चेयरमैन मोईयुद्दीन अंसारी,राष्ट्रीय लोकदल के नेता उबेदुर्ररहमान उर्फ़ मोंटी, अमजद उस्मानी,एकेडमी की डायरेक्टर अज़रा जावेद, रोटेरियन अशोक अरोड़ा, अमजद उस्मानी, डॉ शाहिद, ज़ुल्फकार अंसारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369