Jan Mudde

No.1 news portal of India

डायट में आठ दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का जॉइंट मजिस्ट्रेट और छावनी परिषद के सीईओ ने किया शुभारंभ*10 प्रतिशत छूट पर मिल रही पुस्तकें।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की डायट में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट और छावनी परिषद के सीईओ दिग्विजय सिंह ने पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम पाठकों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना है।
प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, एवं क्षेत्रीय भाषा की विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। इनमें साहित्य, विज्ञान, इतिहास, प्रतियोगी परीक्षाओं, बाल साहित्य, व्यक्तित्व विकास और सामान्य ज्ञान से जुड़ी अनेक पुस्तकें शामिल हैं।जिनमें रामबक्ष की प्रेमचंद संकलित कहानियां, हरिसुमन बिष्ट की उत्तराखंड की लोक कथाएं,जयसिंह रावत की स्वाधीनता आंदोलन में उत्तराखंड की पत्रकारिता, प्रेमचंद की सेवासदन आदि पुस्तकें शामिल है।उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और पुस्तकों के संग्रह की सराहना की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व के विकास का सबसे बेहतर माध्यम हैं। डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने छात्रों से नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। वहीं, सीईओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है और इस तरह की प्रदर्शनियां नई पीढ़ी को पढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम संयोजक सुमित सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी 25 जुलाई से 2 अगस्त तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। इस दौरान सभी पुस्तकें 10 प्रतिशत की विशेष छूट पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और पुस्तक प्रेमी प्रदर्शनी में पहुंचकर अपनी पसंद की पुस्तकें खरीद सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से प्रदर्शनी का लाभ उठाने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) इंडिया की ओर से आयोजित आठ दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी से छात्र छात्राओ में भी भारी उत्साह है।
इस दौरान एनबीटी से सहायक प्रबंधक अमित कुमार, विपणन कार्यकारी दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369