Jan Mudde

No.1 news portal of India

रोटरी क्लब रुड़की के नए सत्र के शुभारंभ पर समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के कार्यों का लिया संकल्प, अल्का मित्तल ने संभाला अध्यक्ष का पदभार।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की के वर्ष 2026-27 के नए सत्र का इंस्टॉलेशन समारोह देहरादून रोड स्थित एक होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण करते हुए समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटे एम.पी. गुप्ता, उत्तराखंड के परिवहन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व अध्यक्ष रोटे रीना नैथानी ने वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा संचालित सेवा परियोजनाओं और सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। इसके बाद रोटे अल्का मित्तल को वर्ष 2026-27 की अध्यक्ष के रूप में कॉलर पहनाकर विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया।
अपने संबोधन में रोटे एम.पी. गुप्ता ने कहा कि “जीवन का सच्चा सुख गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में ही है।” उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा विश्वभर में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए क्लब के सदस्यों से समाजहित में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रदेश और रुड़की में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए रोटरी क्लब के जनसेवा कार्यों की सराहना की।
समारोह में वरिष्ठ रोटेरियन प्रेम मोहन को लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रोटे सुभाष सरीन, रोटे हर्ष प्रकाश काला, डॉ. नवनीत अरोड़ा, डॉ. कावेरी परुथी, समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक मोहन लाल गौड़, प्रो. अनिल माथुर, डॉ. अरुण त्यागी सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी मिडटाउन के अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह, रोटरी एलीट की अध्यक्ष नीता मित्तल, सचिव रमा गुप्ता सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं रोटे विनय शर्मा एवं रोटे प्रेम सरीन ने संभाली, जबकि संचालन रोटे वंदना मोहन ने किया। अंत में सचिव रोटे प्रेमचंद सैनी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए रोटरी क्लब के नए सेवा सत्र की सफल शुरुआत की घोषणा की।इस अवसर पर रोटेरियन अशोक अरोड़ा, राहुल सरीन, आदि बड़ो संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369