Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।

Spread the love

आतिफ़।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनहित एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
हरिद्वार जनपद के ग्राम बनारसी निवासी अंकुश की पत्नी ने इस बार त्रिशिशु (Triplet Pregnancy) से गर्भवती थीं। यह गर्भावस्था अत्यंत जटिल एवं उच्च जोखिम की श्रेणी में थी। अनेक स्थानों पर उपचार कराने के बाद भी उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। इसके पश्चात वे प्रज्ञा हॉस्पिटल पहुँचीं, जहाँ अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने उनकी नियमित एवं समर्पित देखभाल की।
प्रज्ञा हॉस्पिटल के डॉक्टर राकेश त्रिपाठी ने बताया की उनके द्वारा मरीज का निःशुल्क उपचार, सतत निगरानी एवं सफल ऑपरेशन (सीज़ेरियन सेक्शन) किया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्वस्थ पुत्र एवं दो स्वस्थ पुत्रियों का सुरक्षित जन्म हुआ। वर्तमान में माता एवं तीनों नवजात पूर्णतः स्वस्थ हैं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में हैं।इस सफल एवं चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में अस्पताल की समर्पित टीम का विशेष योगदान रहा। प्रज्ञा हॉस्पिटल की पूरी टीम का उद्देश्य है कि प्रत्येक मरीज को श्रेष्ठ, सुरक्षित, सुलभ एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
आप सभी से अनुरोध है कि इस परिवार को अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान करें।इस अवसर पर प्रज्ञा हॉस्पिटल के जनरल सर्जन डॉ. अर्पित त्रिपाठी,डॉ. जमीर अहमद  वरिष्ठ सर्जन
डॉ. दिनेश त्रिपाठी, डॉ. प्रवीण सालार,डॉ. गरिमा गोयल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजीव (बाल रोग विशेषज्ञ)डॉ. बबीता चोपड़ा,आशु मलिक,नर्सिंग स्टाफ में काजल, आरती, रुकैया, तनु एवं समस्त चिकित्सा एवं पैरामेडिकल टीम मौजूद रही।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369