आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) रुड़की में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘करियर शाला’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में नारसन, भगवानपुर और रुड़की ब्लॉक के 60 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बदलते करियर परिदृश्य से अवगत कराना और उन्हें विद्यार्थियों के सही मार्गदर्शन के लिए सक्षम बनाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट प्राचार्य मेराज अहमद ने किया उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों को केवल पारंपरिक शिक्षा देना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें समय रहते सही करियर चुनने में मदद करना भी बेहद जरूरी है।
”एक शिक्षक ही बच्चे की प्रतिभा और उसकी रुचि को सबसे बेहतर पहचान सकता है। यदि शिक्षक सही समय पर सही मार्गदर्शन दें, तो ग्रामीण व छोटे शहरों के बच्चे भी नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ उभरते हुए नए करियर विकल्पों (जैसे डिजिटल टेक्नोलॉजी, वोकेशनल स्किल्स, आर्ट्स और न्यू-एज जॉब्स) के बारे में विस्तार से बताया । शिक्षकों को सिखाया गया कि वे अपनी-अपनी कक्षाओं में बच्चों की क्षमताओं का आकलन कैसे करें और उन्हें तनावमुक्त रहकर सही दिशा चुनने में मदद कैसे प्रदान करें।इतना ही नहीं नारसन, भगवानपुर और रुड़की ब्लॉक के शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए और बच्चों को गाइड करने में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की।
भविष्य की दिशा
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में जाकर छात्रों के साथ ‘करियर शाला’ के अनुभव साझा करेंगे। इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी सही उम्र में करियर गाइडेंस मिल सकेगी, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल और स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि अभी दो दिवसीय कार्यक्रम में तीन अन्य और ब्लॉक के शिक्षक भी शामिल होंगे।कार्यक्रम को लीड कर रहे मोहम्मद ज़ीशान, ने भी शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।