आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 महमूदपुर गांव में प्रधानमंत्री परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के दर्जनों पात्र किसानों को खेती-किसानी से संबंधित आवश्यक और आधुनिक सामग्री पूरी तरह से निशुल्क वितरित की गई। इस दौरान सरकारी सहायता और कृषि उत्पाद पाकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
वार्ड नंबर 7 के सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहज़ाद अली ने इस मौके पर कहा कि सरकार द्वारा जनहित और किसानों के कल्याण के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनका मुख्य उद्देश्य इन योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के सीधे धरातल पर उतारना और अपने वार्ड के हर अंतिम पात्र लाभार्थी तक पहुँचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को इसी तरह मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूद नगर पंचायत कलियर के सभासद मोहम्मद जाबिर ने प्रदेश और केंद्र सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और खेती को आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।इस योजना के अंतर्गत कीट और दवा छिड़काव वाली आधुनिक मशीनें उत्तम गुणवत्ता वाली खाद और डर्बी फसलों की सफाई के लिए चरणी और झरना उच्च पैदावार वाले उन्नत बीज वितरित किए गए।
कृषि विभाग की देखरेख
इस वितरण कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के उच्च अधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों को इन उपकरणों के सही इस्तेमाल और जैविक खेती के महत्व के बारे में जानकारी दी।
सामान प्राप्त करने के बाद महमूदपुर गांव के वार्डवासियों और किसानों ने बेहद खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने पारदर्शी तरीके से सामग्री वितरण कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कृषि विभाग का दिल से आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना था कि समय पर मिली इस मदद से उन्हें खेती की लागत कम करने और पैदावार बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी। इस दौरान क़ृषि विभाग से न्याय पंचायत प्रभारी संजीव कुमार, ब्लॉक प्रभारी मनोज तोमर,फिल्ड अधिकारी गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।