आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड के पावन लोक पर्व ‘हरेला’ के शुभ अवसर पर नगर पंचायत पिरान कलियर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत कलियर की सम्मानित सभासद रेशमा परवीन सभासद के प्रतिनिधि गुलफाम अली और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार ने संयुक्त रूप से अन्य सभासदो के साथ पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मोहम्मद सत्तार ने बड़ी बेबाकी और गर्मजोशी के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए कहा की पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। हरेला पर्व हमें प्रकृति के करीब लाता है और हमें यह याद दिलाता है कि पर्यावरण को हरा-भरा रखना सिर्फ सरकार का काम नहीं, बल्कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। अगर हम आज पौधे नहीं लगाएंगे, तो आने वाली नस्लों को शुद्ध हवा के लिए तरसना पड़ेगा।”
सभासद प्रतिनिधि गुलफाम अली ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए इस तरह के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की कि वह ना केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी पूरी देखभाल भी करें।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून में भारी हंगामा, राहुल गांधी का विरोध करने जा रही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की।
हरेला प्रकृति और संस्कृति के समन्वय का महापर्व -कुलदीप सिंह बिष्ट।
शहीद राजा विजय सिंह डिग्री कॉलेज की राह होगी आसान? कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन।