Jan Mudde

No.1 news portal of India

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से बदल रहा है आमजन का जीवन—देशराज कर्णवाल।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
​झबरेड़ा विधानसभा के लाठरदेवा शेख में ​भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भव्य ‘लाभार्थी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
​सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।इस दौरान उन्होंने कहा की नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश के साथ कार्य कर रहे है उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
​​कार्यक्रम के दौरान देशराज कर्णवाल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।लाभार्थियों से मिलने के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा की
​”मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर आज अत्यंत प्रेरणा मिली। जब जमीन पर लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव को खुद उनकी जुबानी सुनते हैं, तो जनता की सेवा करने का संकल्प और अधिक मजबूत हो जाता है।”
​ भाजपा ​अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गोड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने का काम किया है। सम्मेलन में भाजपा ज़िला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, भाजपा नेत्री बैजन्ति माला, भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष राहुल मुल्तानी, भूट्टू प्रधान, असगर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष अफ़ज़ाल अली, अमिलाल बाल्मीकि, युसूफ मलिक,प्रदेश उपाध्यक्ष राव ज़मीर आदि भारी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता, ग्रामीण, और लाभार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369