Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के निजी डिग्री कॉलेज की छात्रा से शादी का झाँसा देकर किया दुराचार, पुलिस जुटी जांच में, ढंडेरा का निवासी है आरोपी हुसैन।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के एक निजी कॉलेज की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है, फिलहाल सिविल लाईन कोतवाली पुलिस छात्रा की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।


वहीं छात्रा का आरोप है कि वह बी ए फाइनल की छात्रा है आरोप है की जब वह अपने घर से स्कूल आती जाती थी तभी उसके गांव के हुसैन से प्रेम प्रसंग हो गए थे जिसके चलते दोनों में अक्सर फोन पर बात होने लगी और शादी की बात तय हो गई।इसी के चलते जब वह स्कूल से लौट रही थी तभी 16 जून 2023 को हुसैन उसे बहला फुसला कर सिविल लाइन के एक होटल में ले गया जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा का आरोप है की इस दौरान उसने फोटो और वीडियो भी बना डाली जिनके आधार पर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाता रहा जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ढंडेरा निवासी हुसैन ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, छात्रा का आरोप है कि वह शादी का झूठा दिलासा देता रहा | आरोप है की 15 नवंबर 2023 को उसके जन्मदिन पर भी पार्टी देने के बहाने बहला फुसला कर हुसैन ने मालवीय चौक स्थित एक होटल में ले गया और वहां भी उसने शारीरिक संबंध बनाए, इसी दौरान 6 जुलाई 2026 को उसे पता चला कि हुसैन की शादी किसी दूसरी लड़की से हो रही है तो वह उसके घर पहुंचगई तो वहाँ हुसैन के भाई वसीम, माता शबीला, पिता दिलशाद और चाचा अमजद ने उसे हुसैन से मिलने नहीं दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। जबकि अमजद द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार बेहद सदमे में है, छात्रा ने पूरी घटना की तहरीर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है |

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369