आरिफ नियाज़ी।
रूड़की में भीषण बारिश के बाद डाइट परिसर पूरी तरह जलमग्न है कार्यालय के बाहर और अंदर पानी ही पानी है डायट के प्राचार्य मैराज अहमद द्वारा
आपदा प्रबंधन, जॉइंट मजिस्ट्रेट और नगर निगम को तत्काल राहत सामग्री और मदद के लिए पत्र भेजा गया है हालांकि
तीन दिन पहले ही नगर आयुक्त बेलवाल जी और क्षेत्रीय विधायक ने डायट का निरिक्षण किया था । प्राचार्य द्वारा जल निकासी की व्यवस्था करने की दोबारा से नगर निगम से अपील की गई है।
दरअसल रूड़की क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के चलते डाइट परिसर की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। परिसर में चारों ओर पानी भर जाने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पानी प्रशासनिक कार्यालयों को पार करता हुआ अब सीधे कमरों के भीतर तक दाखिल हो चुका है, जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेजों और परिसर की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कार्यालय के बाहर और मुख्य रास्तों पर कई फीट पानी भरने के कारण आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
आपदा प्रबंधन और संयुक्त मजिस्ट्रेट के अलावा क्षेत्रीय विधायक से भी मदद की गुहार लगाई गई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशासनिक स्तर पर बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। डायट के प्राचार्य मैराज अहमद ने बताया की यदि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।





More Stories
नारसन ब्लॉक में खराब मौसम में भी पहुंचे सैंकड़ो ग्रामीण,”सेवा सुशासन समर्पण” कार्यक्रम में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी।
मंगलोर में बारिश का कहर, अब्दुल कलाम चौक के पास साइन बोर्ड गिरने से लगा लम्बा जाम।
रुड़की में आफत की बारिश,समंदर बनी रामपुर चुंगी, दुकानों में घुसा पानी, देहरादून मार्ग ठप।