आरिफ नियाज़ी।
मंगलोर क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज और तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अब्दुल कलाम चौक के पास सालियर बाईपास पर एक विशालकाय साइन बोर्ड अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। साइन बोर्ड के गिरते ही हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मुख्य मार्ग पर बोर्ड गिरने की वजह से हाईवे का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू करने के लिए आनन-फानन में क्रेन को मौक़े पर बुलाई गई। भारी बारिश के बीच पुलिसकर्मियों की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद साइन बोर्ड को हाईवे से हटाकर किनारे किया। इसके बाद प्रशासन ने धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से खराब मौसम में सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।