आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार/रुड़की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुड़की की प्रसिद्ध जामुन इतनी पसंद आई कि उन्होंने जामुन भेंट करने वाले का दिल से आभार व्यक्त किया। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तय कार्यक्रम के तहत हरिद्वार दौरे पर थे। इस दौरान वहां का मौसम काफी खराब था, लेकिन खराब मौसम के बावजूद अपनों से मिलने और सौगात देने का सिलसिला थमा नहीं।
इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी अपने क्षेत्र की सबसे बेहतरीन और चुनिंदा जामुन लेकर हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें यह खास जामुन भेंट की।
रुड़की की इस खास जामुन को पाकर मुख्यमंत्री बेहद खुश नजर आए। उन्होंने जामुन का स्वाद चखने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
”रुड़की की जामुन का स्वाद वाकई लाजवाब है। इसके अनूठे स्वाद और गुणवत्ता के लिए वह किरण चौधरी का दिल से आभार व्यक्त करते हैँ।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने रुड़की की जामुन की खासियत बताते हुए कहा कि यह सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि देश के अन्य बड़े शहरों में भी बेहद पसंद की जाती है। बाजार में इसकी मांग हमेशा चरम पर रहती है और लोग दूर-दूर से विशेष तौर पर रुड़की की जामुन की डिमांड करते हैं। आज मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र का यह मशहूर फल भेंट कर उन्हें बेहद खुशी हुई है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।