आरिफ नियाज़ी।
चार दिन पूर्व रुड़की कोर्ट परिसर में पारिवारिक न्यायालय से बाहर निकलते ही जीजा पर हमला करने वाले उसके सगे साले शोयब नज़ीर के खिलाफ गंग नहर कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, पेशे से डॉक्टर मो शाह फहद का अपनी पत्नी के साथ प्रथम अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश रुड़की में तलाक का मुकदमा चल रहा था । बीते बुधवार को इस मामले में अदालत में सुनवाई की तारीख तय गई थी। शाहफहद अपने गांव के साथी मोनिस और आदिल के साथ कोर्ट में पहुंचे थे । वहीं, पत्नी की ओर से उसका सगा भाई शोएब नजीर निवासी सलमान कॉलोनी, पुरानी तहसील भी अदालत में आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता और परिस्थितियों को देखते हुए पत्नी के विरुद्ध ‘एकपक्षीय कार्रवाई’ जारी करने के आदेश पारित कर दिए।जिसके चलते अदालत का यह फैसला सुनते ही साला शोएब नजीर आपे से बाहर हो गया और जीजा के प्रति रंजिश व गुस्से से भर उठा।पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि दोपहर करीब 1:00 बजे जब वह सुनवाई के बाद कोर्ट रूम से बाहर आया, तो पहली मंजिल पर शोएब ने उसे घेर लिया। आरोप है कि शोएब नज़ीर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया और उसे पहली मंजिल से नीचे धक्का देने की कोशिश की। ऐन वक्त पर पीड़ित के दोस्तों ने बीच-बीच बचाव कर उसे आरोपी के चंगुल से बचा लिया । पीड़ित का आरोप है कि भागते हुए आरोपी ने उसे दोबारा मौका मिलने पर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की थी जिसके बाद तहरीर के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दीं है।
दरअसल मोहम्मदपुर मोहनपुर निवासी शाह फहद पुतुल असलम का अपनी पत्नी के साथ पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसके चलते बीते बुधवार को आरोप है कि आरोपी ने युवक को जान से मारने की नीयत से कोर्ट की पहली मंजिल से नीचे धक्का देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पीड़ित के साथ आए दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आरोप है की घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। मोहम्मदपुर मोहनपुरा निवासी डॉ मो शाहफहद पुत्र मोहम्मद असलम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।