Jan Mudde

No.1 news portal of India

केतन हत्याकांड पर सि‍यासत गर्म: आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर रावण पर बरसे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​उत्तराखंड के बहुचर्चित केतन हत्याकांड को लेकर अब प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। इस मामले में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर रावण पर तीखा हमला बोला है। देर शाम आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य मंत्री कर्णवाल ने चंद्रशेखर रावण पर “ओछी राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली।
​पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सवाल उठाया कि जब उत्तराखंड में कांग्रेस जैसी प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता और वे खुद पीड़ित परिवार से मिलकर लौट चुके हैं, तो चंद्रशेखर रावण किस बात का श्रेय लेना चाहते हैं?
​”उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन समझ नहीं आता कि सांसद चंद्रशेखर रावण में ऐसी क्या खास बात है कि वह पूरे ‘हाई वोल्टेज ड्रामे’ और शोर-शराबे के साथ परिजनों से मिलने पहुंच रहे हैं? चंद्रशेखर रावण को जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने केवल राजनीति चमकाने के अलावा पीड़ित परिवार की धरातल पर क्या मदद कीहै।​राज्य मंत्री ने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी बाहरी तत्व को उत्तराखंड का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। उन्होंने बताया कि ​समाज कल्याण विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता पहुंचाई जा चुकी है।परिवार को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ भी तुरंत प्रभाव से दिया जा रहा है। ​इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति इस संवेदनशील मामले पर केवल अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करेगा, तो सरकार उससे सख़्ती से निपटेगी।
​पत्रकार वार्ता के दौरान जब राज्य मंत्री से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ और दलित समाज के बीच हुए विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि चैंपियन ने दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। इसलिए अब यह विवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है और इस पर राजनीति बंद होनी चाहिए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369