Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा,तलाक केस में एकतरफा आदेश से भड़के साले ने जीजा को पहली मंजिल से नीचे फेंकने का किया प्रयास, बाल-बाल बची जान।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक न्यायालय से बाहर निकलते ही एक युवक पर उसके सगे साले ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने युवक को जान से मारने की नीयत से कोर्ट की पहली मंजिल से नीचे धक्का देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पीड़ित के साथ आए दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आरोप है की घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। मोहम्मदपुर मोहनपुरा निवासी डॉ मो शाहफहद पुत्र मोहम्मद असलम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित मो शाहहफहद का अपनी पत्नी के साथ प्रथम अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश रुड़की में तलाक का मुकदमा चल रहा था । बुधवार को इस मामले में अदालत में सुनवाई की तारीख तय गई थी। पीड़ित युवक अपने गांव के साथी मोनिस और आदिल के साथ कोर्ट पहुंचा था। वहीं, पत्नी की ओर से उसका सगा भाई शोएब नजीर निवासी सलमान कॉलोनी, पुरानी तहसील भी अदालत आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता और परिस्थितियों को देखते हुए पत्नी के विरुद्ध ‘एकपक्षीय कार्रवाई’ जारी करने के आदेश पारित कर दिए। अदालत का यह फैसला सुनते ही साला शोएब नजीर आपे से बाहर हो गया और जीजा के प्रति रंजिश व गुस्से से भर उठा।पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब 1:00 बजे जब वह सुनवाई के बाद कोर्ट रूम से बाहर आया, तो पहली मंजिल पर शोएब ने उसे घेर लिया। आरोप है कि शोएब ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया और उसे पहली मंजिल से नीचे धक्का देने की कोशिश की। ऐन वक्त पर पीड़ित के दोस्तों ने बीच-बीच बचाव कर उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित का आरोप है कि भागते हुए आरोपी ने उसे दोबारा मौका मिलने पर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369