आरिफ नियाज़ी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना के द्वारा ग्राम लिब्बरहेड़ी गांव के विकास कार्य हेतु 31 लाख देने की घोषणा की है गांव लिब्बररेडी में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी के द्वारा गांव में मंदिर परिसर में हवन यज्ञ जागरण एवं भंडारे का भव्य और दिव्य आयोजन कराया गया था जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने कहा कि वह किसी के भाई है किसी के बेटे है और किसी के दोस्त हैँ वह यहां वोट मांगने नही बल्कि लोगों से आशीर्वाद लेने आए है उन्होंने कहा कि गांव के विकास कार्य के लिए उन्होंने अपनी इच्छा से 31 लाख देने की घोषणा की है इसके अलावा भी अगर उनकी कहीं भी जरूरत पड़े तो वह तन मन धन से गांव वासियों के साथ हर समय खड़े रहेंगे।बस गांव में विकास कार्य नहीं रुकने चाहिए उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें इस बार भी प्रतियाशी बनाती है तो पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की जनता के सहयोग और मेहनत से मंगलौर विधानसभा की सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाली जाएगी। गौरतलब है की उप चुनाव में भी कुछ ही मतो से करतार सिंह भडाना चुनाव हार गए थे लेकिन इस बार वह मंगलौर विधानसभा में दिन रात डेरा डाले हुए है वह यह सीट जीतकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी ताकत दिखाना चाहते है अब देखना यह होगा कि क्या मंगलोर विधानसभा की जनता इस बार करतार सिंह भडाना को जिताएगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।