आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर गांव में
मोहर्रम के मुकद्दस मौके पर गम और अकीदत का माहौल नजर आया। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीद हजरत कासिम की याद में रात भर मेहंदी की रस्म पूरी की गई। इस दौरान पूरा गांव ‘या हुसैन’ और ‘या कासिम’ की सदाओं से गूंज उठा।
गांव के अकीदतमंदों ने अपनी मन्नतें और मुरादें पूरी होने पर बेहद अदब के साथ अपने-अपने घरों से मेहंदी का जुलूस निकाला। रात भर चले इस सिलसिले में अकीदतमंदों की गहरी आस्था देखने को मिली।
इस मौके पर रात भर मजलिसों का दौर जारी रहा, जिसमें उलेमाओं ने कर्बला के शहीदों की शहादत और उनके सब्र पर रोशनी डाली। हजरत इमाम हुसैन और हजरत कासिम की याद में दिलदोज नोहाखानी भी हुई, जिसे सुनकर मौजूद जायरीन और अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। यह सिलसिला सुबह होने तक पूरी अकीदत के साथ चलता रहा। नोहा पढ़ने वालों में राव रिज़वान, जावेद, आतिफ़, राव जमील, गुल्लु, वसीम, सज्जू, शालू, फराज़, फ्राईम, मुन्ना, फरदीन,समर उर्फ़ छोटा, अम्मू, फारूक, सऊद, हैदर आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।