आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखण्ड राज्य से हज यात्रा पर गये हुये हज यात्रियों की फ्लाईट सउदी अरब से प्रस्थान कर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसमें 97 हज यात्री सकुशल वापस अपने वतन पहुंच गये। कल तक 1081 हज यात्री अपने वतन वापस आ चुके है तथा 270 हज यात्री वापस आने शेष बचे है।उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान द्वारा एयरपोर्ट पर हज यात्रियों का जोरदार स्वागत किया तथा हज यात्रियों से फीडबैक लिया गया। सभी हज यात्रियों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य हज समिति एवं उत्तराखण्ड सरकार तथा भारत सरकार द्वारा किये गये कार्यो तथा मक्का मुकर्रमा व मदीना मुनव्वरा में हज यात्रियों को दी गई बेहतर सुविधाएं एंव अच्छी व्यवस्थाएं किये जाने पर आभार व्यक्त किया गया। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ तथा कार्यालय स्टॉफ अब्दुल कादिर द्वारा हज यात्रियों को बैगेज प्राप्त करने आदि में सहयोग प्रदान किया गया।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।