आरिफ नियाज़ी।
‘रुड़की के दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र पर एक निजी संस्था द्वारा दिव्यांगों को ‘निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने
सैकड़ों दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए।
शिविर के दौरान सैकड़ों दिव्यांगजनों को निशुल्क व्हीलचेयर और हेलमेट वितरित किए गए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। लाभार्थियों ने इस कल्याणकारी पहल के लिए आयोजक संस्था और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का सहृदय से आभार जताया है । कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार दिव्यांगजनों, गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।”राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की
“दिव्यांगजनों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा सैकड़ों दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और हेलमेट वितरित करना एक बेहद सराहनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रम जरूरतमंदों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है।इस मौक़े पर बड़ी संख्या में दिव्यांग मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।