आरिफ नियाज़ी।
आगामी कावड़ यात्रा को लेकर जिला पंचायत हरिद्वार भी अलर्ट मोड पर नजर आ रही है कावड़ पटरी पर जगह-जगह शौचालय साफ सफाई और पेयजल की व्यवस्था जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा कराई जाएगी इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने जिला पंचायत प्रबंधन को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। एक खास मुलाकात के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कावड़ यात्रा में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी शिव भक्तों की सेवा के लिए जिला पंचायत हर समय हर दिन सेवा के लिए तैयार है इस बार हरिद्वार से लेकर उत्तराखंड के प्रवेश द्वारकहे जाने वाले नारसन तक कावड़ पटरी पर शिव भक्तों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। जगह जगह शिवभक्तो के लिए शिविर में साफ सफाई के उचित इंतजाम कराए जाएंगे हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में मुर्दा और आवारा पशुओं के लिए अभी तक कोई वाहन नहीं था जिसके लिए जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा एक पहल की गई है एक वाहन मृत और आवारा पशुओं के लिए खरीदा गया है। इस दौरान किरण चौधरी ने यह भी कहा कि हरिद्वार जिले के प्रत्येक जिला पंचायत क्षेत्र में एक लाइब्रेरी खोली जाएगी ताकि छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके सबसे पहले इसकी शुरुआत झबरेड़ा क्षेत्र से की जा रही है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।