आरिफ़ नियाज़ी।
झबरेड़ा में प्रमुख समाजसेवी दीपक पंवार एवं सीनियर अधिवक्ता राव बिलावर के संयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कांग्रेस नेता राव कुर्बान अली के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यापारियों, युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय राजेश पायलट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राव कुर्बान अली ने कहा कि राजेश पायलट एक सच्चे जननेता और सादगी की मिसाल थे, जिन्होंने अपना जीवन किसानों, मजदूरों और आम जनता की सेवा के लिए समर्पित किया।वहीं कांग्रेस नेता दीपक पंवार ने कहा कि राजेश पायलट की संघर्षशील सोच और किसान-मज़दूरों की आवाज़ को बुलंद करने का उनका योगदान आज भी समाज को प्रेरित करता है। उनका जीवन जनसेवा, ईमानदारी और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।सीनियर अधिवक्ता राव बिलावर ने कहा कि आज प्रेरणा दिवस के रूप में हम स्वर्गीय राजेश पायलट को स्मरण कर रहे हैं। उनका व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित के लिए किया गया कार्य युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट का जीवन हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सीख देता है।
इस अवसर पर सुधीर पंवार, विपिन सैनी, मोबिन सभासद, अहसान अलवी, शिवम वर्मा, हाजी समीम, वाजिद अली, अमित कुमार, अक्षय मास्टर जी, शिवम देवपुर, गुलाफाम मलिक, राजेश कुमार, सुरेंद्र प्रधान, यशपाल सिंह सहित अनेक लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वर्गीय राजेश पायलट को नमन किया।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।