आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के हरजोली झोझा गांव में सरकार चली गरीब के द्वार को धरातल पर उतारते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल ने ग्राम हरजौली झोझा में जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान किया। उन्होंने पेंशन, छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, एससीपी योजनाओं एवं राशन कार्ड से जुड़ी दर्जनों शिकायतें मौके पर सुनीं। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार एवं खंड विकास अधिकारी रुड़की को निर्देशित किया कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहु-उद्देशीय शिविर के तहत प्राप्त हर आवेदन का 15 दिन में निस्तारण सुनिश्चित करे।देशराज कर्णवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि सरकार की योजनाएं फाइलों में नहीं, गरीब की झोपड़ी तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने एससीपी बजट के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर अरशद अली ठेकेदार, भाजपा नेत्री बैजन्ति माला, ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह, क्षेत्रीय खाद्य पूर्ती अधिकारी एम एस रावत, समाज कल्याण अधिकारी सिंधु शर्मा, रोहित कुमार, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गेंदा सिंह, शिक्षक अजय पुंडीर,ग्राम प्रधान जुगेन्द्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
रूड़की मोहिनी देवी डिग्री कॉलिज के कवि सम्मेलन में पहुंची प्रमुख हस्तियाँ, कवियों ने देर रात तक बांधे रखा समां।
पाड़ली गुर्जर और तेलीवाला गांव में ऊर्जा निगम और विजिलेन्स टीम की छापेमारी, एक दर्जन बिजली चोर पकडे, मचा हड़कंप।
रुड़की के सोत मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को लोगों के विरोध सामने लौटना पड़ा बैरंग।