आरिफ नियाज़ी।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी ने विभावlनी इंडिया के सहयोग से, राजा महेंद्र प्रताप कृषि पीजी कॉलेज नारसन में विश्व पर्यावरण दिवस पर, वृक्षारोपण एवं जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कॉलेज स्टाफ सहित 480 बच्चों ने भाग लिया l
विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक राज बहादुर सैनी ने कहा कि ,संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर, सबसे पहले 1972 में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया था , और तभी से प्रतिवर्ष जहां जलवायु परिवर्तन बढ़ता जा रहा है, वहीं पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा की दृष्टि से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की महत्व बढ़ती जा रही है ,लेकिन हम लोग एक दिन इसे त्यौहार की तरह मना लेते हैं ,और प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा को बिगड़ने देते हैं l जो हमारे विनाश को आमंत्रित कर रहा है l इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए ,अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ,अधिक से अधिक जल बचाने के प्रयास करने होंगे ,नहीं तो सबसे बड़ा युद्ध, जल के लिए होगा l प्लास्टिक का कम से कम ,प्रयोग करना होगा, और जो कर भी रहे हैं ,उसको रीसाइकलिंग में लाना होगा। उन्होंने कहा की ऑल ओवर प्रकृति संरक्षण पर संवेदित हर एक को करना होगा तभी जाकर प्रकृति बच पाएगी और हम जिंदा रह पाएंगे l
जलवायु परिवर्तन का मुद्दा कोई सामान्य मुद्दा नहीं है ,WHO के अनुसार, प्रतिवर्ष 540,000 व्यक्ति अत्यधिक गर्मी और हीट वेव के कारण मर रहे हैं, वायु प्रदूषण के कारण 42 लाख, जंगल अग्नि एवं शहरी अग्नि के कारण 154,000 लोग मर रहे हैं l वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार, यदि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए ,बड़ी रणनीति के साथ कार्य न किया गया, तो 2030 से 2050 तक, जलवायु परिवर्तन से प्रतिवर्ष एक करोड़ 45 लाख लोगों के जान से जाने की संभावना है l इसीलिए सभी छात्र-छात्राओं से निवेदन है कि ,आपके परिवार में जितने मेंबर हैं ,प्रतिवर्ष उतने पेड़ तो अवश्य लगाएं और अपने परिवार को सुरक्षित बनाएं l
राजा महेंद्र प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने कहा कि ,विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी ,हरिद्वार में स्वास्थ्य, शिक्षा ,रोजगार और पर्यावरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, आज विश्व पर्यावरण दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर ,जब गांव के अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति भी ,जलवायु परिवर्तन से उत्पीड़ित हो रहा है , हम सबका दायित्व है, कि सभी लोगों को ,चाहे वह किसान है , दुकानदार है, व्यापारी है ,उद्योगपति है ,डॉक्टर है, वैज्ञानिक है ,उन सभी को ,अधिक से अधिक पेड़ लगाने ,और उनके द्वारा प्रयोग किए गए पानी, और वर्षा जल को ,संरक्षण करने ,अपने जीवन में ,कम से कम ,प्लास्टिक प्रयोग करने ,उसे रीसाइकलिंग करने ,और सकरी कैट करके, कूड़े वाले तक पहुंचाने के लिए ,प्रेरित करना है lयह ही हमारे लिए ,आज के दिन ,सबसे बड़ी प्रतिज्ञा होगी l तब ही हम जिंदा बच पाएंगे ,नहीं तो जलवायु परिवर्तन के चक्र में सभी समा जाएंगे l पीजी कॉलेज के यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉक्टर जोगिंदर सिंह ने कहा कि, हमें क्लाइमेट रेसी लेंस फसले उगाने के लिए, किसानों को प्रेरित करना होगा l डॉक्टर अजय राठी एवं डॉ प्रदीप कुमार ने भी चौड़े पत्ते वाले ,अधिक से अधिक ,पेड़ लगाने , अपने द्वारा प्रयोग किए गए जल को ,और वर्षा जल को, संरक्षित करने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने ,का आह्वान किया l इस अवसर पर विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा 50 पौधों का रोपण किया गया और कॉलेज द्वारा भी 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया ,लगभग डेढ़ सौ बच्चों ने उन सभी पौधों को गोद लेकर ,संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया l इस अवसर पर विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी से कार्यक्रम समन्वयक काजल सिंह, अनिरुद्ध कुमार एवं रवि कुमार, कोष अग्रवाल ,भावना ,तनु ,शुभम कुमार आदि भी वृक्षारोपण पूरे कार्यक्रम में सहयोग किया l इस दौरान, छात्र-छात्राओंऔर स्कूल स्टाफ द्वारा विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से ,कॉलेज परिसर से हाईवे पर, रैली भी निकाली गई, इस दौरान ,छात्र-छात्राओं ने ” सांस हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाए हम “हरियाली का करो सम्मान ,तभी बनेगा देश महान” पर्यावरण की रक्षा, जीवन की सुरक्षा,” स्वच्छ पर्यावरण ,स्वस्थ जीवन “पेड़ लगाओ ,पर्यावरण बचाओ , प्रकृति का ना करो अपमान, यही है स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की पहचान, घर-घर एक पेड़ लगाए ,पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं, नारे लगाते हुए ,एवं नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर, छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली l उसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया l





More Stories
रुड़की के सोत मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को लोगों के विरोध सामने लौटना पड़ा बैरंग।
झबरेड़ा के चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,जीआरपी ने पोस्टमार्टम पर भेजा।
रूड़की राज हंस कला मंदिर रजि.द्वारा इंटर की छात्राओं को किया गया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्राओं का बढ़ाया होंसला