आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के खाताखेड़ी गांव में आयोजित जनसमस्या समाधान एवं जनसंवाद शिविरों में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का सैंकड़ो ग्रामीणों ने ढ़ोल नगाडो से ज़ोरदार स्वागत किया।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और वरिष्ठ भाजपा नेत्री बैजन्ति माला ने वृक्षारोपण दिवस के मौके पर वृक्षरोपण कर शिविर का शुभारम्भ किया।शिविर के दौरान भोजन माताओ और आशाओ का वेतन बढ़ाने, शौचालय और आवास निर्माण,विधवा पेंशन, और राशन कार्ड सहित 20 से अधिक समस्याएं सामने आई जिनका राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का तत्काल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार गांव, गरीब, किसान एवं जरूरतमंद नागरिकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों एवं जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी आदिल फरीदी भी उपस्थित रहे। भाजपा नेत्री बैजन्ति माला ने भी पार्टी की मज़बूती पर बल दिया।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।