आरिफ नियाज़ी।
मंगलोर बिजली घर के कार्यालय पर उत्तराखंड किसान मोर्चा ने ऊर्जा निगम के अधिकारियो पर किसानो की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और एस डी ओ के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।इस मौक़े पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा की मंगलोर एस डी ओ किसानो के फोन भी रिसीव करना मुनासीब नहीं समझते जिससे किसान बेहद परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया की ऊर्जा निगम की लगातार बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर की खराबी से किसान तंग और परेशान आ चुका है लेकिन आज किसान भीषण गर्मी में प्रदर्शन करने आए हैँ अगर एस डी ओ और जे ई ने अपनी कार्यशैली में बदलाव ना किया तों किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा की किसान अब शांत नहीं बैठने वाला ऊर्जा निगम के अधिकारी लगातार किसानों का शोषण कर रहे है किसानो ने कई बार एस डी ओ को अपनी समस्या बताने के लिए फोन किया लेकिन एस डी ओ के पास इतना समय नहीं है की वह फोन रिसीव कर सके आज किसान एस डी ओ के कान खोलने आए हैँ। अवसर पर किसान नेता मोहम्मद आकिल, आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।