आरिफ नियाज़ी।
भारतीय किसान यूनियन (टोडा) के नेतृत्व में ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों का एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन नगर निगम हॉल में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में भारी संख्या में किसानों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी।इस दौरान किसानों ने नायब तहसीलदार युसूफ अली को ज्ञापन भी भेजा। इस अवसर पर
किसानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टोडा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने मौजूदा हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा की आज देश का अन्नदाता सबसे ज्यादा परेशान है और खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर मौन साधे बैठी है। अगर समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भाकियू (टोडा) और संयुक्त किसान मोर्चा मिलकर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।”
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम सिद्दीकी ने कड़े शब्दों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। फसलों की लगातार बढ़ती लागत और घटती कमाई के कारण किसानों के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है। अब हक की लड़ाई के लिए आंदोलन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।भाकियू (टोडा) के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम ने बड़ी बेबाकी से किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समय पर गन्ने का भुगतान ना होने और फसलों का वाजिब दाम ना मिलने के कारण सूबे का किसान कर्ज के दलदल में डूबता जा रहा है। प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त ह
इस मौके पर किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता फरमान त्यागी एडवोकेट ने चेतावनी दी की आज के समय में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है सरकार की उपेक्षा से किसान परेशान है अगर जल्द ही किसान अपने अधिकारो को लेकर खड़ा ना हुआ तों हालात और भी ख़राब हो जाएंगे। इस अवसर पर सयुंक्त किसान मोर्चा के महासचिव जमशेद खान, सचिन शर्मा, विसानत भड़ाना, बिन्नू अधाना, गजब भाटी, सनी मुबारक अली,शौकत अली, बिजेंद्र शर्मा, अर्जुन सैनी, राजवीर चौधरी, मुरसलीन, रवि और मोहम्मद सय्याद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व किसान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





More Stories
झबरेड़ा के सफरपुर गांव में शिविर में पहुंची 13 शिकायत, चार का मौक़े पर निस्तारण,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और बैजन्ति माला का दानिश गौड़ ने किया स्वागत।
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।